Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों की समीक्षा की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों की समीक्षा की

    By Himachal VartaNovember 5, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस सम्मेलन के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश में आयोजित हो रही पहली इंवेस्टर्स मीट यादगार बन सके।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवम्बर को इंवेस्टर्स मीट का शुभारम्भ करेंगे जबकि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 नवम्बर को इसके समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री भी इसमें भाग लेंगे।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट का आयोजन पहली बार हो रहा है इसलिए इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने धर्मशाला शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने आ रहे 209 विदेशी प्रतिनिधियों के ठहरने के उचित प्रबंध किए जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने इस अवसर पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी को आकर्षक और सूचनाप्रद बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान आठ सत्र आयोजित होंगे और इसके अतिरिक्त उद्यमियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी की जाएंगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान आम नागरिकों, विशेषकर रोगियों, वृद्धों और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यातायात के सुचारू संचालन के लिए उचित प्रबंध किए जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा।
    उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार ने ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
    कांगड़ा जिला के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने अवगत करवाया कि विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। धर्मशाला में उनके के लिए 1200 कमरों की व्यवस्था की गई है। सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के साथ 125 सम्पर्क अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष तौर पर प्रयास किए गए है।
    मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक रोकश पठानिया, अरुण कुमार एवं रवि धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची, राम सुभग सिंह, संजय कुमार एवं आर.डी. धीमान, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, सचिव देवेश कुमार एवं अमिताभ अवस्थि, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, निदेशक पर्यटन युनूस, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.