शिमला। राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा में 15 से 19 नवम्बर, 2019 तक आ पांच दिवसीय अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा कबड्डी आयोजित किया जाएगा। टूर्नामैंट की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. आर.एन. बत्ता ने की।
डाॅ. बत्ता ने बताया कि प्रतिष्ठित अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का यह टूर्नामैंट हिमाचल में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामैंट का शुभारम्भ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री इस खेल बोर्ड के मुख्य संरक्षक भी हैं।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देशभर से 40 से 45 टीमों के 600 से 700 खिलाड़ी भाग लेंगे और प्रतिदिन 15 से 20 मैचों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए भारत सरकार के पर्यवेक्षक भी आएंगे।
सभी सम्बन्धित विभागों को इस दौरान यातायात की सुचारू व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा इस आयोजन के दौरान एक सूचना केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा।
बोर्ड के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, महासचिव राजेश शर्मा तथा सम्बन्धित हितधारक विभागों के प्रतिनिधि भी इस बैठक में उपस्थित थे।
Breakng
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
Monday, June 8