Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेणुका मेले के पहले दिन हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल कुमार साहिल मचाएंगे धमाल
    हिमाचल प्रदेश

    रेणुका मेले के पहले दिन हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल कुमार साहिल मचाएंगे धमाल

    By Himachal VartaNovember 6, 2019
    Facebook WhatsApp

    प्रसिद्ध इंडियन आइडल कृतिका तनवर व एनजेडसीसी के कलाकारों की प्रस्तुति होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र
    नाहन। अंर्तराष्ट्रीय रेणुका मेले के पहले दिन हरियाणा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार अरुण जैमिनी और इंडियन आइडल में भाग ले चुके कुमार साहिल धमाल मचाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध इंडियन आइडल कृतिका तनवर व उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के लगभग 45 कलाकारों की प्रस्तुतियां पहली संास्कृतिक संध्या पर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
    यह जानकारी अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0 के0परूथी ने देते हुए बताया कि अंर्तराष्ट्रीय रेणुका मेले का शुभारंभ दोपहर 1ः30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जिसका शुभारंभ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिरकत करेंगे तथा सांय 5ः30 बजे मुख्य अतिथि विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके अतिरिक्त संाय 6ः00 बजे दीप प्रज्वलित कर पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे।
    डॉ0परूथी ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में जिला सिरमौर की उत्कृष्ट सांस्कृतिक दल सिरमौरी लोकनृत्य प्रस्तुत करेगी और इस संास्कृतिक संध्या विशेष आमंत्रित एनजेडसीसी के कलाकार प्रमुख प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे, जिसमें उत्तर भारत की प्रमुख राज्यों की संस्कृति देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में चंबा के सांस्कृतिक दल चम्बयाली लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे
    उन्होंने बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है ताकि मेले की पारंपरिक गरिमा भी बनी रहे और मेले में आने वाले लोगों को बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.