Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»52 करोड़ की गिरि योजना जल्द होगी लोकार्पित -विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    52 करोड़ की गिरि योजना जल्द होगी लोकार्पित -विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaNovember 6, 2019
    Facebook WhatsApp

       नाहन। नाहन शहर की पेयजल किल्लत के समाधान के लिए तैयार की गई गिरि योजना जिसकी 52 करोड़ की कुल लागत है को जल्द लोगों को विधिवत समर्पित किया जा रहा है । विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि योजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल वितरण नेटवर्क पर 7 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज नाहन में अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य के कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस योजना का कुल 34 किलोमीटर लंबा नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब पौने 2 वर्षों के कार्यकाल के दौरान नाहन शहर की पेयजल की समस्या को हल करने की दिशा में बेहतर कार्य हुए हैं। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की।
    विधान सभा अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल और सिंचाई योजनाओं की डीपीआर बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि योजना व्यावहारिक तौर पर समय बद्ध तरीके से पूरी होगी और उनका पूरा लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 28 करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है।
    उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि इसके तहत बर्मा पापड़ी, कोलावाला भूढ और पालियों क्षेत्र की पंचायतों को भी शामिल किया जाए। डॉ राजीव बिंदल ने इस बात की जरूरत पर भी जोर दिया कि विभाग कार्य योजना तैयार करते समय सुनिश्चित बनाए कि योजना के लिए पानी का स्रोत जितने नजदीक मिल सके वह योजना की कामयाबी के लिए बेहतर साबित होगा। अधीक्षण अभियंता जेएस चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि बनेठी चाकली योजना मार्च 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी। योजना का वितरण नेटवर्क पूर्ण हो चुका है।
    समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने देवनी, कोंथरो, जंगला भूड़, बर्मा पापड़ी, पालियों, शंभूवाला, विक्रम बाग, सरोगा टिक्कर, गोंथ, धारटी धार, परदूणी, हरिपुर खोल, रामपुर भारापुर समेत अन्य स्कीमों की प्रगति को भी जाना। विधानसभा अध्यक्ष ने विभाग को यह भी निर्देश दिए कि शहीद कुलविंदर स्कीम और रामपुर भारापुर की स्कीमों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किए जाने को लेकर तत्परता के साथ कार्य किए जाएं। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धौला कुआं स्कीम दिसंबर तक उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग के साथ मिलकर सोलर सिंचाई योजना की कार्य योजना तैयार करे।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 25 करोड़ का शेल्फ तैयार करके केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की मंजूरी के बाद नाहन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई सुविधाओं को लेकर एक नए युग का सूत्रपात होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन, काला अंब और त्रिलोकपुर के लिए सीवरेज योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है और बजट का प्रावधान किया जा रहा है। नाहन शहर की सीवरेज योजना पर 70 करोड़ 62 लाख, कालाअंब के लिए 20 करोड़ 92 लाख जबकि त्रिलोकपुर की योजना पर 14 करोड़ 51 लाख की धनराशि खर्च होगी।
    बैठक में नाहन और पांवटा के अधिशासी अभियंताओं के अलावा सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.