Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विधानसभा अध्यक्ष ने किया अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का शुभारम्भ
    सिरमौर

    विधानसभा अध्यक्ष ने किया अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का शुभारम्भ

    By Himachal VartaNovember 7, 2019
    Facebook WhatsApp

    मेले हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में निभाते है अहम भूमिका-डॉ. बिंदल
    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में भगवान परशुराम की पालकी की पूजा-अर्चना करने के उपरान्त छः दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त वह भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुए और पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा की अगुवाई की।
    यह मेला दशमी की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम का उनकी माता रेणुका जी से वार्षिक मिलन का अनूठा संगम है। परंपरा के अनुसार, भगवान परशुराम की पालकी को जामो कोटी गांव से प्राचीन मंदिर से रेणुका लाया जाता है और उसके उपरान्त धार्मिक अनुष्ठानों जिसमें झील में पवित्र स्नान भी शामिल है। इस मेले में देशभर के लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं तथा पवित्र झील में स्नान भी करते है।
    डॉ0 बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध परम्पराओं व संस्कृति के लिए जाना जाता है। जिला सिरमौर में मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेला न केवल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं के परिचायक हैं बल्कि स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों का भी मनोरंजन करते है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते है। सभी श्रद्धालु रंग बिरंगे परिधानों में पारम्परिक लोक धुनों पर नाचते, गाते हुए इसमें शामिल होते हैं, जिससे इस मेले का पूरा माहौल आध्यात्मिक और आनंदमयी बन जाता है।
    इस शुभारंभ समारोह में उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी, अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियका वर्मा, एसडीएम एवं सदस्य सचिव रेणुका विकास बोर्ड विवेक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष रेणुका सुनील शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपराम शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा रेणुका विकास बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.