शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को औद्योगिक विकास या प्रदेश के लिए कोई विशेष आर्थिक पैकेज न देने पर निराशा जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला से जारी बयान में कहा कि उन्हें खुशी होती अगर प्रधानमंत्री प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोई राहत पैकेज की घोषणा ही कर देते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में केंद्र से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक सहायता आज दिन तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। प्रदेश सरकार अपने खर्चे चलाने के लिये हर माह कर्ज ले रही है। अब तक यह कर्जा 50 हजार करोड़ के आसपास हो गया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंवेस्टर मीट को मुख्यमंत्री ने राजनीति के पालने में झूलाने का काम किया, लेकिन प्रदेश को झुनझुना ही मिला। राजनीतिक कार्यक्रम बनाने के बावजूद मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए कुछ प्राप्त नहीं कर पाए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री दूसरी बार धर्मशाला आए और दोनों बार हिमाचल को धोखा देकर गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनकी टीम जिम्मेवार है जो प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदेश के हितों की ना तो कोई मांग रख पाए, न ही प्रदेश के मसलों को उठा पाए।
उन्होंने कहा कि इस बार तो लोकसभा चुनावों में जीत के बाद पहली बार आए थे, शगुन के नाते ही कुछ दे जाते। यह प्रदेश सरकार व भाजपा नेतृत्व की असफलता है।
Breakng
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
Monday, September 28