Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने खूब लूटी वाहवाही
    सिरमौर

    अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने खूब लूटी वाहवाही

    By Himachal VartaNovember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोग गायक एसी भारद्धाज और रीना ठाकुर ने लोगों को अपनी शानदार गायकी से झूमने को किया मजबूर किया। इस संध्या में स्थानीय कलाकारों ने खूब रंग जमाएं, विशेषकर हास्य कलाकार देशराज और पार्टी ने हास्य नाटकी व संवाद से जहां लोग ठहाके लगाते दिखे वहीं साथ ही सम्पूर्ण स्वच्छता व पॉलिथीन को प्रयोग न करने का सदंेश भी हांस्य अंदाज में लोगों को मिला।
    सांस्कृतिक संध्या में एचआईवी एड्स पर व प्राकृतिक आपदा निपटान पर नाट्क से संदेश दिया गया। सांस्कृतिक संध्या में आर्कषण का केन्द्र रहे एनजेडसीसी के कलाकारों ने खूब समा बांधा। इन कलाकारों ने पंजाब हरियाणा व राजस्थानी प्रस्तुती देकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया ।
    इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर डॉ0 के0परूथी व एनजेडसीसी से आए कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र शर्मा व पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया तथा भगवान परशुराम जी के स्मृति चिन्ह इस मेले की यादागार स्वरूप भेंट किए। इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार दीपक चौहान फिल्मी, पंजाबी व लोक गीतों से खूब मंनोरजन किया। इसके पश्चात रीना ठाकुर ने “हंसता हुआ नुरानी चेहरा” से अपनी प्रस्तुती आंरभ कर ”झूठा किया वायदा“ लोक गीत पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
    प्रदेश के जिला कांगडा से आए हास्य कलाकार प्रिन्स गर्ग के मंच पर आते ही पंडाल में हस्सी के ठहाके लगने शुरू हो गए और अपनी बेहतरीन प्रस्तुती से पंडाल में समा बांधे रखा। इसके पश्चात मुख्य कलाकार एसी भारद्धाज ने एक से बढकर एक प्रस्तुती दी। एसी भारद्धाज ने फिल्मी, पंजाबी, हरियाणी और भोजपूरी गाने भी गाए। जैसे ही एसी भारद्धाज ने नाटी गानी शुरू की दर्शक अपनी -अपनी जगह पर झूमते-नाचते नजर आए।
    सांस्कृतिक संध्या से पूर्व जिला के विभिन्न लोक वाद्य यन्त्रों की प्रतियोगिता का आयोजन जिला भाषा विभाग द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 200 कलाकारों ने भाग लिया व एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी।
    इस सांस्कृतिक संध्या में रेणकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियिका वर्मा, सदस्य सचिव रेणुका विकास बोर्ड एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, एसडीएम संगडाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र ठाकुर, सीईओ रेणुका विकास बोर्ड दीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.