Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उप-राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को किया सम्मानित
    हिमाचल प्रदेश

    उप-राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को किया सम्मानित

    By Himachal VartaNovember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन में भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राज्य में संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत केवल हमारे देश की भाषा नहीं, बल्कि अपनी समृद्धता के कारण यह एक वैश्विक भाषा है। राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत भाषा के विस्तार के लिए राज्य में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी समृद्ध धरोहर और पहचान के साथ जुड़ी है, इसलिए इसे बढ़ावा और संरक्षण देने की आवश्यकता है। राज्य सरकार संस्कृत भाषा को और अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयास करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसे बोलने और संवाद करने के लिए अपनाएं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत समृद्ध संास्कृतिक धरोहर वाला देश है और हमें इसे संरक्षित करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करने चाहिए। कोई भी देश अपनी समृद्ध विरासत और मूल्यों की अनदेखी कर प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें आधुनिक सोच और मूल्यों को अपनाने के साथ अपने संस्कार और संस्कृति पर भी गर्व करना चाहिए और इनकी अनदेखी करके हासिल की गई सफलता वास्तविक अर्थों में सफलता नहीं है।
    मुख्यमंत्री ने अपने सम्मान के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया और इस आयोजन के लिए सराहना की।
    उप-राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
    केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरी पीतजाधेश ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
    संस्कृत भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष गोपबंधु मिश्रा ने मुख्य अतिथि और अन्यों का स्वागत किया।
    21 देशों के प्रतिनिधियों और विद्वानों, देश के शिक्षकों और संस्कृत और संगठनों के छात्रों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.