Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया

    By Himachal VartaNovember 11, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज शिमला जिला के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ किया। इस समारोह में उन्होंने लोगों से हिमाचल को नशामुक्त राज्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को व्यापक स्तर पर नशा निवारण अभियान चलाना चाहिए, ताकि समाज और विशेषकर युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके।
    राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं के लिए जाना जाता है, जहां धार्मिक व पारंपरिक समारोह बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाये जाते हैं।
    उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी बल दिया और किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और अधिक गति देने पर बल दिया।
    राज्यपाल ने कहा कि मेले और त्योहार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और यह प्राचीन व पारंपरिक मेलों व त्योहारों की परंपरा को कायम रखने के लिए आवश्यक भी है। उन्होंने कहा कि लवी मेले का अपना ऐतिहासिक महत्व है। यह न केवल व्यापारिक गतिविधियों के लिए, बल्कि पुरातन दीर्घकालीन परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यापार मेले ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाते हैं।
    उन्होंने कहा कि यह मेला शताब्दियों से भारत तथा तिब्बत के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मेला रहा है और हिमाचल की प्रसिद्ध, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अद्वितीय उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी इस मेले ने पूर्व परंपरा को बनाये रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
    श्री दत्तात्रेय ने मेले की समृद्ध संस्कृति को बनाये रखने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बाजार में प्रदर्शित किये गये ऊनी, सूखे मेवे तथा अन्य पारंपरिक शिल्प व उत्पाद अद्वितीय हैं। यह मेला इन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करता है।
    राज्यपाल ने किन्नौरी बाजार, विभिन्न सरकारी विभागों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया और प्रदर्शनियों में अपनी रूचि दिखाई। उन्होंने बाजार का दौरा भी किया तथा स्थानीय लोगों के साथ वार्ता की।
    इससे पूर्व, राज्यपाल ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की।
    उपायुक्त व लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत किया और मेले से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को किन्नौरी टोपी, शाॅल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    स्थानीय विधायक नंदलाल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि यह व्यापारिक मेला अपनी उच्च परम्पराओं का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि चमुर्थी घोड़े मेले में आकर्षण का केन्द्र है। उन्होंने रामपुर में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया।
    योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह दरैक ने मेले के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने नशा निवारण के लिए अलग से पुलिस टास्क फोर्स गठित करने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व विधायक निन्जू राम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, नगर परिषद के सदस्य, पंचायती राज संस्थान के प्रतिनिधि, राज्य सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.