Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने 550वें प्रकाश पर्व के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने 550वें प्रकाश पर्व के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaNovember 12, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री सिंह साहिब शिमला द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब बस स्टैंड शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘शब्द कीर्तन’ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरू नानक देव जी के अनुसार ईश्वर सर्वव्यापी, निराकार, शाश्वत और अलौकिक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने यह संदेश दिया है कि ईश्वर केवल एक ही है, उनकी नजरों में सभी समान हैं और हमें उन्हें भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी द्वारा लिखी गई गुरबाणी में भी विश्व भाईचारे का संदेश दिया गया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी अपने राजनीतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विश्वास के लिए जाने जाते थे, जिसका आधार प्यार, समानता, भाईचारा और सदाचार है। उन्होंने विश्व को ‘एक ईश्वर’ और ‘ईश्वर ही सत्य है’ का संदेश दिया।
    मुख्यमंत्री को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक समिति शिमला के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह ने ‘सिरोपा’ भेंट किया।
    इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने शिमला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा भेंट की गई एंबुलेंस की चाबी भी चालक को सौंपी।
    संगठन के सचिव पवन राणा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग भी इस समारोह में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.