Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaNovember 12, 2019
    Facebook WhatsApp

    ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप मंडल का शुभारंभ
    पाॅलिथीन मुक्त सिरमौर योजना का शुभारंभ
    सिरमौर। सिरमौर जिला के रेणुका में अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का मुख्य अंग हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए।
    मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मन्दिर तथा माता रेणुका जी मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा देव विदाई शोभायात्रा में भी भाग लिया तथा भगवान परशुराम की पालकी को भी उठाया।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दिसम्बर माह में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने जा रही है और इस अवधि के दौरान राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है जिसके लिए प्रदेश के लोगों ने राज्य सरकार को बेहद प्यार और स्नेह दिया है। इस दौरान राज्य में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा उप-चुनावों में भाजपा ने विजय हासिल की है, जिसका श्रेय राज्य सरकार की उपलब्धियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों में राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने रिकाॅर्ड बहुमत के साथ जीत हासिल की है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की विगत दो वर्षो की अवधि के दौरान सरकार ने राज्य में समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते ही राज्य सरकार ने बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आरम्भ किए गए जनमंच कार्यक्रम की सराहना विपक्ष के नेता भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में अब तक 35 हजार मामले निपटाए गए। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों के निवारण के लिए आरम्भ की गई मुख्यमंत्री सेवा हैल्पलाईन 1100 भी राज्य के लोगों के लिए वरदार साबित हो रही है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश के लोगोें के लिए आयुष्मान भारत योजना आरम्भ की गई इस योजना के तहत लोगों को पांच लाख रूपये का बीमा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से 50 करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि गरीब लोग पैसों की कमी के कारण विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 22 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आायुष्मान भारत योजना में छूट गए व्यक्तियों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गम्भीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के परिवार की सहायता के लिए सहारा योजना भी आरम्भ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत बीमार व्यक्ति की देखरेख के लिए दो हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत एक विश्व महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए अब एक इतिहास बन चुका है और भारत का अब एक संविधान और एक निशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि के संबंध में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए गए ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को बहुत बढ़िया रिसपाॅंस प्राप्त हुआ है और प्रधानमंत्री ने मीट के दौरान निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया है।
    मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और अच्छी प्रदर्शनी के लिए प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। प्रदर्शनी में जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण को प्रथम, शिक्षा विभाग को द्वितीय और आयुर्वेद विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप मंडल का शुभारंभ किया। इस मंडल के खुलने से क्षेत्र की 23 पंचायतों के लगभग 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे, जिसमें ददाहू, रेणुका जी, पराड़ा और गिरीनगर क्षेत्र शाामिल हैं। उन्होंने शिरगुलधार तथा नाहन तहसील के गांवों के लिए 3.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना से क्षेत्र की चार पंचायतों के 46 बस्तियां लाभान्वित होंगी।
    मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा जिला को पाॅलिथीन मुक्त बनाने के लिए आरंभ की गई ‘पाॅलिथीन मुक्त सिरमौर योजना’ का शुभारंभ किया। उन्होंने किंकरी देवी पर्यावरण पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया।
    मुख्यमंत्री का चैरी की धार हेलीपैड से रेणुका मेला ग्राउंड तक विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगाें द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
    शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वह राज्य के लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को सिरमौर जिला के विकास को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।
    रेणुका के विधायक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपने विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री का क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर अनुसूचित जाति/जनजाति, विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर चैहान ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य ने आश्चर्यजनक प्रगति की है।
    विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चैधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा के राज्य महासचिव चन्द्र मोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर डाॅ. आरके प्रूथी के अतिरिक्त अन्य भी इस समारोह में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.