नाहन। भारत वर्ष के हर कोने में चलने वाले वाहनों के पीछे वाहनों को पीछे से आने वाले वाहनों को पास देने के लिए होर्न बजाओ लिखा होता है, मगर हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन स्थित क्षेत्रीय प्रबन्धक रशीद शेख ने यातायात नियम की परिभाषा ही बदल दी है। यातायात नियमों के आधार पर प्रत्येक वाहन के पीछे अपने पीछे आने वाली वाहनों को पास देने के लिए लिखा जाता है कि “होर्न बजाईए“ ताकि पीछे आने वाले वाहन को आगे निकलने के लिए मौका आने पर स्थान प्रदान किया जाए। हैरानगी की बात यह है कि हिमाचल पथ परिवहन नाहन डिप्पू की बसों के पीछे शब्द लिखा गया हैं कि “होर्न नही बजाएं“ जो देखा जाए तो यातातात नियमों के विरुद्ध है मगर शेख से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह शब्द ध्वनि प्रदूशण पर नियंत्रण रखने के लिए लिखाया गया है। जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है, मगर होर्न बजाने पर किसी भी तरह से रोक लगाना बहुत ही मुश्किल है जिस का मुख्य कारण सड़क पर वाहन चलाते हुए हर मोड़ पर दुर्घटना से बचने के लिए होर्न बजाना जरूरी होता है, वरना आगे से आने वाले वाहन को चौकस नहीं करने के बाद दुर्घटना कभी भी हो सकती है।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16