नाहन। प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष जन जागरूकता अभियान 15 नवंबर से 15 दिसंबर, 2019 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिला सिरमौर में जिला स्तरीय नशा निवारण जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 15 नवंबर को नाहन के चौगान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परुथी ने दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल होंगे जिनके द्वारा पूरे शहर में प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य कैंप और नशे से बचने के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से विशेष योगा सेशन चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पूरे महीने के दौरान यह अभियान उपमंडल, खंड स्तर पर भी चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष काउंसिल के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस जन जागरूकता अभियान में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Tuesday, June 16