Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उपायुक्त सिरमौर ने चौगान में नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
    हिमाचल प्रदेश

    उपायुक्त सिरमौर ने चौगान में नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

    By Himachal VartaNovember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर से 15 दिसंबर, 2019 तक चलने वाले नशे के विरुद्ध विशेष जन जागरूकता अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परुथी ने नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान से किया।
    इस अवसर पर प्रातः 7ः00 बजे उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई और सरकारी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक दिखा कर सभी को सजग संदेश दिया। इस दौरान यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के डॉ0 दिवेश ने नाहन के सभी स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं कि काउंसलिंग भी की और आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ0 पारीक ने सभी को योग व ध्यान से एकाग्र होने के टिप्स भी दिए।
    इसके पश्चात उपायुक्त सिरमौर ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में नशे के विरुद्ध संदेश दिया।
    डॉ0 परुथी ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते चलन कि रोकथाम के लिए इस तरह के कदम अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान जिला के हर उपमंडल और खंड स्तर पर नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य पर चर्चा, पंजीकृत मनरेगा को व्यवसाय परामर्श, नशे के खिलाफ विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, पेंटिंग कंपटीशन, खेलकूद प्रतियोगिता, योगा सेशन, मेडिटेशन, नशा निवारण कैंप, समूह परामर्श के अलावा लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप का इस्तेमाल और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से सभी को जागरूक किया जाएगा।
    इस अवसर पर नशा निवारण कार्यक्रम के सदस्य सचिव जिला कल्याणकारी अधिकारी विवेक अरोड़ा ने सभी पंचायती राज संस्थानों, युवकमंडल, महिला मंडल व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को नशा निवारण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग करने कि अपील की।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी व नाहन के विभिन्न स्कूलों के 200 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    • यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.