शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत देर सायं अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान आयोजित अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा निकाली गई अंतरराष्ट्ीय लवी मेले के स्मारिका का विमोचन भी किया।
सांस्कृतिक संध्या में मशहूर बाॅलीवुड गायक कैलाश खेर और पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
शिमला जिला के उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक बिटटू वर्मा और किशोरी लाल, उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव सिंह तोमर, उपाध्यक्ष वन निगम सूरत नेगी, पूर्व विधायक सिंघी राम और निन्जू राम, क्षेत्र के भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक, ब्रिज लाल और संदीपनी भारद्वाज, एपीएमसी शिमला व किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Tuesday, June 16