Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिक्षा मंत्री ने किया 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
    हिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मंत्री ने किया 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By Himachal VartaNovember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल में पहली बार आयोजित की जा रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कब्बड्ी प्रतियोगिता 2019-20 का शुभारंभ आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चैड़ा मैदान में शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।
    उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है और इस खेल प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न 40 टीमें ने भाग ले रही हैं। आयोजकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में खेल प्रतिभा तथा खेल भावना को बढ़ावा देते है। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में खेल भावना चरित्र निर्माण के लिए अहम है तथा दृढ़ इच्छा शक्ति व मनोबल को बढ़ाने में सहायक है।
    उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया अभियान के तहत ग्रामीण प्रतिभाओं को विकसित किया जा रहा है तथा दूरस्थ क्षेत्रों में भी खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित न हो।
    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने देशभर से आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से हम स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं, खेल नियंत्रण बोर्ड शिमला के महासचिव राजेश शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत किया और आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
    आज के लीग मैचों में पुरुष वर्ग में आन्ध्र प्रदेश बनाम तमिलनाडु, हिमाचल बनाम तेलांगाना के मुकाबले हुए। हिमाचल और तमिलनाडु ने अपने-अपने मैच जीते। महिला वर्ग में हिमाचल सचिवालय ने बिहार सचिवालय और हरियाणा सचिवालय ने उड़ीसा सचिवालय की टीम को पराजित किया।
    इस अवसर पर शिमला नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट, उप-महापौर राकेश शर्मा, केन्द्रीय सरकार कार्मिक विभाग के पर्यवेक्षक मेहंत सिंह, राकेश खत्री तथा नरेश कुमार, हिमाचल की प्रथम अर्जुन पुरस्कार विजेता सुमन रावत, राजकीय महाविद्यालय चैड़ा मैदान के प्रधानाचार्य पवन सलारिया, भाजपा शिमला मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, प्रदेश के प्रशिक्षण व अध्यापकगण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.