Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»राज्यपाल ने टी-20 क्रिकेट मैच का शुभारम्भ किया
    खेल

    राज्यपाल ने टी-20 क्रिकेट मैच का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaNovember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बिशप काॅटन स्कूल शिमला में राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के मध्य खेले गए टी-20 मैच का शुभारम्भ किया। यह मैच हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण संगठन द्वारा आयोजित किया गया।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल शारीरिक स्वस्थता को बनाने रखने में सहायता मिलती है बल्कि खेलो को प्रोत्साहित करने तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने में भी सहायता मिलती है।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि अच्छी आदतें, पोष्टिक आहार और शारीरिक व्यायाम न केवल स्वस्थ जीवन व्यय करने में सहायता करता है, बल्कि मनुष्य के व्यक्तित्व में सकारात्मकता भी लाते है। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है जबकि नकारात्मकता विभिन्न बीमारियों को आमंत्रित करती है।
    उन्होंने आशा जताई की संगठन इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा जो प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में कारगर सिद्ध होगा।
    राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं एक क्रिकेटर रहे हैं तथा खेल के प्रति उनकी गहरी रूचि है। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का एक अंग है, परंतु इसे एक खिलाड़ी की भावना से खेलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत के लिए स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया है और पूरे देश में सफलतापूर्वक इस अभियान का कार्यान्वयन किया जा रहा है। इसी प्रकार हाल ही में स्वास्थय की महत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ का नारा दिया है, अर्थात अदि हम स्वस्थ है तभी हम सभी जगह सफल हो सकते है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को नारे के रूप में ‘फिट हिमाचल, ड्रग फ्री हिमाचल’ का संदेश दिया है।
    इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश खेल एवं नशा निवारण संगठन के अध्यक्ष बलदेव तोमर ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि संगठन इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों के अतिरिक्त युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दे रहा है। संगठन नशे के विरुद्ध अभियान चला रहा है और यह मैच इसी अभियान का एक हिस्सा है। उन्होंने क्रिकेट मैच के लिए मैदान उपलब्ध करवाने के लिए बी.सी.एस. स्कूल प्रशासन का धन्यवाद किया।
    डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने राज्यपाल एकादश का नेतृत्व किया जबकि अनिल भारद्वाज ने प्रेस एकादश की कप्तानी की।
    महापौर कुसुम सदरेट, बी.सी.एस. स्कूल के हैडमास्टर राॅय क्रिसटोफर रोबिनसन तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.