भाजपा ने कहा राफेल डील पर भ्रामक प्रचार के लिए राहुल और कांग्रेस माफी मांगे
नाहन। देश की सुरक्षा से जुडे राफेल डील पर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठे प्रचार और माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेम मामले पर पुनर्विचार सम्बन्धी दायर याचिकाओं को खारिज करने के उपरांत भाजपा द्वारा आज नाहन में कांग्रेस के विरूद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन प्रातः 10 बजे हिंदू आश्रम से प्रारम्भ होकर बड़ा चौक होते हुए गुन्नूघाट के उपरांत दिल्ली गेट में संपन्न हुआ।
इस विरोध प्रदर्शन को लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष एवं पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, आदि ने सम्बोधित किया।
सांसद सुरेश कश्यप ने इस अवसर कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील पर भ्रामक प्रचार करते हुए देश के ईमादनार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत की छवि को दुनिया भर में खराब करने का भरसक प्रयास किया था, किन्तु सुप्रीम कोर्ट ने इस डील को नियमों के अनुसार बताते हुए कांग्रेस समर्थित याचिकाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा उपाध्यक्ष एवं पावंटा के विधायक सुख राम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राफेल डील के नाम पर लोक सभा चुनाव में जो दुष्प्रचार किया गया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के उपरांत भाजपा ने कांग्रेस के झूठ का विरोध दर्ज करने के विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना है कि श्री राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश को गुमराह तथा मर्यादाहीन राजनीति करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस झूठ पर झूठ बोल रही है और कांग्रेस देश की रक्षा से जुड़ों मुददों को भी भ्रामक और झूठ के आधार पर प्रचारित कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश और देश की जनता से माफी मांगनी चाहि और भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक बयानबाजी न करने का भरोसा देश की जनता को देना चाहिए।
इस अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा, सुनील कपूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप राणा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीति अग्रवाल, दलीप सिंह, ओपी सैनी, प्रतिभा कौशिक, देविन्द्र अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुनील शर्मा, अरविंद गुप्ता, नरेश चौहान, सुलेमान, शकुन्तला चौहान, दिनेश चौधरी, आर.आर. शर्मा, प्रोमिला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Tuesday, June 16