Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»देश की आर्थिक समृद्धि के लिए मानव संसाधन का विकास आवश्यकः उद्योग मंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    देश की आर्थिक समृद्धि के लिए मानव संसाधन का विकास आवश्यकः उद्योग मंत्री

    By Himachal VartaNovember 18, 2019
    Facebook WhatsApp

    सिंगापुर में आयोजित कार्यशाला में मंत्री सहित कौशल विकास निगम के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
    उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने आज सिंगापुर में तकनीकी शिक्षण संस्थान, सिंगापुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। यह कार्यशाला 17 नवम्बर से 21 नवम्बर,2019 तक चलेगी।
    इस अवसर पर बोलते हुए बिक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक समृद्धि के लिए उसके मानव संसाधन का विकास होना आवश्यक है और इसके लिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें आगे बढ़ने और रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा सकें।
    उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के दौर में योग्यता के साथ-साथ तकनीकि प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ताकि बाजार और कारोबार के क्षेत्र में मानव संसाधन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के सभी लोगों, विशेषकर युवाओं के कल्याण एवं उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अनेक कार्यक्रम एवं योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के विकास के लिए प्रदेश में चलाई जा रही परियोजनाओं के क्रियान्व्यन के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम एक एजेंसी है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक अनूठे कौशल का धनी होता है जिसकी पहचान करने के लिए एक तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है।
    श्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी कार्यक्रम ‘स्किल इंडिया’ तथा ’मेक इन इंडिया’ देश में बेहद सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया की इस यात्रा में शामिल होना बहुत ही गर्व की बात है और प्रदेश सरकार कौशल विकास निगम के माध्यम से इस दिशा में सत्त प्रयास कर रहा है।
    हिमाचल के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि आगामी चार वर्षों में 50 हजार युवाओं को औद्योगिक उन्मुख कौशल प्रदान किया जाएगा । इसी प्रकार विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के 12 हजार छात्रों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 राजकीय महाविद्यालयों द्वारा तीन वर्षीय वोकेशनल स्नातक डिग्री कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि स्नातक एड-आॅन कार्यक्रम के तहत स्नातक डिग्री कर रहे अन्तिम वर्ष के 7500 विद्यार्थियों को लघु अवधि के प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
    उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 50 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात ग्रामीण तथा छः शहरी आजीविका केन्द्रों के माध्यम से राज्य के 8 हजार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    इससे पूर्व में तकनीकी शिक्षण संस्थान, सिंगापुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रूस पोह ग्योक हुयाट ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया।
    इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (तकनीकी शिक्षा) निशा सिंह, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक रोहन चन्द ठाकुर सहित हिमाचल से गए प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य तथा तकनीकी शिक्षण संस्थान के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.