Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डिग्री काॅलेज धर्मशाला के विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    डिग्री काॅलेज धर्मशाला के विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए राज्यपाल

    By Himachal VartaNovember 18, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित राजकीय डिग्री काॅलेज का दौरा किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की। राज्यपाल को अपने बीच पाकर विद्यार्थी बहुत खुश थे।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों के शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक तौर पर तंदरुस्त रहने के लिए नियमित रूप से योग करें। योग से जहां मन शांत रहेगा, वहीं सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास में सहायता करती है लेकिन शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और अपनी समृद्ध संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करना भी आवश्यक है, जो राष्ट्र निर्माण में सहयोग करता है।

    श्री दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद, संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर तथा पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तियों की जीवनी पढ़ने को कहा।

    इस अवसर पर, राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कई प्रश्न भी किये और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने और स्वच्छ्ता अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

    इससे पूर्व, काॅलेज के प्रधानाचार्य ज्योति कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.