शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 18 नवम्बर, 2019 को सियाचीन के उत्तरी ग्लेशियर के नजदीक गश्त के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आ जाने के कारण जिला सोलन, कुनिहार खण्ड, गांव दोची के मुनीष की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 22 वर्षीय मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में कार्यरत थे।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में मनीष को एक देशभक्त और सच्चा सिपाही बताया है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनीष के निधन से उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वह मनीष के साहस और राष्ट्र की सेवा के लिए उन्हें सलाम करते हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Tuesday, June 16