Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»एशियाड ओलंपिक में भारत ने करवाया है कबड्डी खेल का शुभारम्भ: सीएस
    खेल

    एशियाड ओलंपिक में भारत ने करवाया है कबड्डी खेल का शुभारम्भ: सीएस

    By Himachal VartaNovember 20, 2019
    Facebook WhatsApp

    43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम बनी विजेता 

    शिमला। राजकीय महाविद्यालय, चैड़ा मैदान शिमला में आयोजित की जा रही 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता का समापन मुख्य सचिव व हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी ने किया।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कबड्डी खेल देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का पुराना व प्रचलित खेल है। उन्होंने कहा कि भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशियाड ओलंपिक में भारत द्वारा ही इसका शुभारम्भ करवाया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के सिविल सचिवालय, केन्द्रीय सचिवालय, संघीय क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

    उन्होंने कहा कि 40 वर्षों के अन्तराल के बाद इस खेल की मेजबानी करने का अवसर हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड को मिला है, जो अत्यन्त गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व प्रदेश की अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री पूजा ठाकुर ने किया, यह हमारे लिए अत्यन्त हर्ष की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम विजेता, आर.एस.बी. चेन्नई उप-विजेता जबकि हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार महिला वर्ग में आर.एस.बी. जयपुर विजेता, हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम उप-विजेता तथा महाराष्ट्र सिविल सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।

    कार्यक्रम में सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग पूर्णिमा चैहान, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्य बैडमिंटन ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलवन्त सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.