शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला के कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस विद्यालय के विद्यार्थियों को बातचीत के लिए राजभवन आमंत्रित किया था।
इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने दैनिक गतिविधियों के बारे में बच्चों से सवाल किए और विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल से प्रश्न पूछे।
श्री दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों को देश के लिए अच्छा कार्य करने के उद्देश्य से आगे बढ़ने का परामर्श दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘योग करो और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनो’ का मन्त्र दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को महान लोगों की जीवनी पढ़ने तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने को भी कहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृष्ण मारकण्डे ने राज्यपाल को विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
Breakng
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
Monday, September 28