Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»खेल»सकारात्मक सोच के लिए जरूरी है खेल: राज्यपाल
    खेल

    सकारात्मक सोच के लिए जरूरी है खेल: राज्यपाल

    By Himachal VartaNovember 20, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल चाहे कोई भी हो, खेल हमें जहां शारीरिक तौर पर तंदरुस्त करते हैं वहीं मानसिक तौर पर भी सुदृढ़ बनाते हैं। यह सकारात्मक सोच को भी विकसित करते हैं।

    यह बात राज्यपाल ने गत दिवस शिमला में हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

    हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन द्वारा अपनी स्थापना के 20 साल पूरे होने पर दो दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस गोल्फ टूर्नामेंट में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में गोल्फ के खेल को बढ़ावा देने में एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आज हम फिट इण्डिया, हिट इण्डिया की बात करते हैं, इस के पीछे मंशा यह है कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकता है।

    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को प्रोत्साहन दे रही है और हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    राज्यपाल ने इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।

    इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश गोल्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेश गोयल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा एसोसिएशन द्वारा संचालित गोल्फ गतिविधियों की जानकारी दी।

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूति अजय मोहन गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.