शिमला। उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने आज सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त जावेद अशरफ से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और सिंगापुर के तकनीकी शिक्षा संस्थान में आयोजित कार्यशाला के बारे में भी जानकारी दी।
बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में उच्चायुक्त को अवगत करवाया। उन्होंने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए उपलब्ध अवसरों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में धर्मशाला में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें विश्वभर के निवेशकों ने गहरी रूचि दिखाई।
उच्चायुक्त ने जन कल्याण और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए हिमाचल सरकार की सराहना की।
उद्योग मंत्री ने जावेद अशरफ को हिमाचली टोपी, शौल और कांगड़ा चाय भेंट की।
विधायक राकेश जमवाल, हि.प्र. कौशल विकास निगम के महाप्रबन्धक रोहन चन्द ठाकुर, निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
Monday, September 28