शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 70वें संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, 2019 को यह गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
संविधान दिवस के सफल आयोजन के सन्दर्भ में आज यहां समान्य विभाग के सचिव देवेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर राज्य व जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय गतिविधियों में भाषण प्रतियोगिता, मौलिक कर्तव्यों पर नाटक एवं व्याख्यान और फिल्म प्रदर्शन आदि शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त संविधान दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में मौलिक कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई जाएगी।
देवेश कुमार ने कहा कि ये गतिविधियां 14 अप्रैल, 2020 तक चलेंगी। इस दौरान स्थानीय शहरी निकायों में मौलिक कर्तव्यों पर आधारित जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ विद्यालयों में प्रमुख वक्ताओं के व्याख्यान, विधिक सरक्षरता शिविर, जागरूकता, रैलियां और विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
Breakng
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
Monday, September 28