Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मण्डी जिला में हवाई अड्डा निर्माण के लिए केन्द्र सरकार की स्वीकृति
    हिमाचल प्रदेश

    मण्डी जिला में हवाई अड्डा निर्माण के लिए केन्द्र सरकार की स्वीकृति

    By Himachal VartaNovember 21, 2019
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली/शिमला। भारत सरकार ने मण्डी जिला में हवाई अड्डा निर्माण के लिए स्वीकृित प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केन्द्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी मामले हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली में भेंट के बाद यह जानकारी दी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी जिले में बनने जा रहे हवाई अड्डे का निर्माण राज्य सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करेंगे। इसके लिए प्राधिकरण एक सप्ताह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा जबकि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाएगी।
    उन्होंने राज्य में हवाई अड्डो के विस्तारीकरण पर चर्चा करते हुए गगल में ए320 और शिमला व भुंतर में एटीआर74 में हवाई जहाज उतारने की संभावनाओं का पता लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने मौजूदा हवाई अड्डों के रनवे के विस्तार के लिए भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अच्छी कनेक्टिविटी बनेगी बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हवाई एम्बुलैंस सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है जिसमें वर्तमान शर्तों के कारण बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक और विपरीत मौसम परिस्थितियों के चलते पर्यटकों के बचाव कार्य के लिए यह आवश्यक है।
    केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और दीर्घकालिक योजना तैयार करने की उनके सुझाव से सहमती जताई।
    मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.