Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने एनसीसी कैडेट्स की साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
    हरियाणा

    हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने एनसीसी कैडेट्स की साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

    By Himachal VartaNovember 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय से एनसीसी के स्थापना दिवस पर बेटियों को समर्पित करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स की साईकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने साईकिल रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स को पाँच-पाँच हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की।
    श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने बेटियों से आह्वïान किया है कि उन्हें स्वयं को सशक्त करना अति आवश्यक है, ऐसा कुछ भी नहीं है जो बेटियां हासिल नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियों को सशक्त करना एक जन अभियान है और इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
    उन्होंने कहा कि एनसीसी की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी और आज यह लगभग 15 लाख कैडेट्स के साथ विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। यह युवाओं को एकता एवं अनुशासन पर चलते हुए राष्टï्र की एकता एवं अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता और आपसी भाई-चारे को बनाते हुए समाज सेवा में अग्रसर रहने का संदेश देता है और युवाओं को शस्त्र सेनाओं में अपना केरियर बनाने के लिए भी प्रेरित करता है।
    उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्हें अत्यंत हर्ष व गर्व हो रहा है कि एनसीसी कैडेटस बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली में भाग ले रहे हैं और अपने अथक परिश्रम से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी संगठन मानवता की सेवा करने के साथ-साथ सामाजिक कुरितियों को दूर करने में अपनी भागीदारी दें और देश व प्रदेश में ज्ञान का प्रकाश करें।
    कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेश में लगभग 15 हजार एनसीसी कैडेट्स हैं, जिनमें से 6 हजार गर्ल कैडेट्स हैं और इनमें से 4 हजार लड़कियां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में प्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दे रही हैं। ये लड़कियां विभिन्न जगारूकता रैलियों और पंचायतों में जाकर पंचों से वार्तालाप कर बेटियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित कर रही हैं।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव ने एनसीसी की परंपरा के अनुसार कैडेट्स को मिठाई भेंट की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री अंकुर गुप्ता एवं निदेशक श्री ए. श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठï अधिकारी और एनसीसी के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.