विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेगें जनमंच की अध्यक्षता
नाहन। जिला सिरमौर के नाहन निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलांवाला भूड़ में 24 नवंबर को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेगें । यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परूथी ने आज यहां देते हुए बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में नाहन विकास खण्ड की काला अंब, आमवाला सैनवाला, पालियों, सलानी कटोला, बर्मा पापड़ी, क्यारी और सुरला ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ।
उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से लोगों की शिकायतों को मौके पर एवं समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रम योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अतंर्गत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।
उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भू संक्षरण कार्य, बन्दूक, ड्राईविंग लाईसैन्स हेतु आवेदन, लाईसैन्स नवीनीकरण, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनाना, नवीकरण, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोलांवाला भूड़ के गूगा माड़ी मैदान में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भाग लेकर इसका पूरा लाभ उठाएं।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12