नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 2019 में जिला सिरमौर में निर्वाचित हुए पंचायत पदाधिकारियों के नामों को अधिसूचित कर दिया है।
अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत बकरास से रती राम को उप-प्रधान, विकास खंण्ड नाहन की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर से अंकुर सिंह को प्रधान, नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैन की सैर चंबाह से सतेन्द्र सिंह को वार्ड सदस्य, संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत माईना घडेल के वार्ड माईना-1 से राजेन्द्र दत को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत सैन्ज के वार्ड सैंज-1 से किरण को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड पच्छाद की ग्राम पंचायत द्रावली से जय प्रकाश को प्रधान, विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत डाण्डा के वार्ड डाण्डा-1 से बिमला देवी को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत टटियाणा सनौर से विनता देवी को वार्ड सदस्य, पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत दुगाना मिलनबाग से गुमान सिंह को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड पावंटा साहिब की ग्राम पंचायत पातलियों के वार्ड सूरजपूर-1 से सावर अली को वार्ड सदस्य चुने गए है।
इसी तरह विकास खण्ड पावंटा सहिब की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला के वार्ड डोबरीसालवाला से उषा देवी को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बढ़ाना के वार्ड किलोड-4 से केसो देवी को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड पावंटा साहिब की ग्राम पंचायत अम्बोया के वार्ड अम्बोया-5 से ओम प्रकाश को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पिपलीवाला के वार्ड पिपलीवाला-1 से ममता रानी को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड राजगढ की ग्राम पंचायत शलाना के वार्ड शलाणा-1 से कालिया को वार्ड सदस्य, विकास खण्ड राजगढ की ग्राम पंचायत नेहर पाब के वार्ड टिक्करी जजाह से नीलम को वार्ड सदस्य चुना गया है।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16