शिमला। राज्य सचिवालय में स्थापित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से आज अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) मनोज कुमार की निगरानी में एक राज्यव्यापी संचार माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मनोज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने आपातकालीन संचार को बेहतर बनाने के लिए सैटेलाइट फोन की संख्या में वृद्धि की है। यह कदम इस वर्ष सर्दी और मानसून के अनुभवों के बाद उठाया गया है, क्योंकि इस दौरान संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभिन्न विभागों को विभिन्न स्थानों के लिए 76 आई-सैट फोन प्रदान किए हैं।
मनोज कुमार ने कहा कि सेटेलाइट के माध्यम से संचार चैनल का परीक्षण किया गया है ताकि यह आपदा के समय बाधित न हो। अधिकारियों को तत्काल संचार प्रदान करने के लिए इस सेटेलाइट चैनल का समुचित परीक्षण किया गया है और आई सैट फोन के लिए एक मानक आॅपरेटिंग सिस्टम भी विकसित किया गया है।
Breakng
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
- डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
Monday, September 28