Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किसान लोक मित्र केन्द्र के माध्यम से करवा सकते है फसलों का बीमा
    हिमाचल प्रदेश

    किसान लोक मित्र केन्द्र के माध्यम से करवा सकते है फसलों का बीमा

    By Himachal VartaNovember 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    गेहूं, जौ व लहसुन की फसलों का बीमा करवाएं
    नाहन। जिला सिरमौर में फसलों का बीमा करवाने के लिए दो फसल बीमा योजनाऐं कार्यान्वित की जा रही है। यह जानकारी कृषि उप निदेशक ने देते हुए बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा दूसरी पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना है। उन्होंने बताया कि रबी मौसम-2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अतंर्गत गेहूं व जौ की फसलों का चयन किया गया है, जिसका बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2019 तक है। उन्होंने बताया कि किसान मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत लहसुन की फसल का बीमा भी करवा सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2019 निर्धारित की गई है।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोक मित्र केन्द्र में जाए तथा ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें और इस संबंध में लोक मित्र केन्द्रों को सूचित कर दिया गया है तथा आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी गई है।
    उन्होंने बताया कि गेहूं की फसलों के लिए कुल बीमित राशी 30 हजार रूपये तथा जौ की फसल के लिए कुल बीमित राशी 25 हजार रूपये निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसान को गेंहूं की फसल के लिए 36 रूपये प्रति बीघा तथा जौं की फसल के लिए 30 रूपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि लहसुन की फसल के लिए कुल बीमित राशी 75 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित कि है तथा इसके लिए किसान को 300 रूपये प्रति बीघा प्रीमियम राशि जमा करवानी पड़ेंगी।
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सुखा, बाढ, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि व फसल कटाई के उपरान्त दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत आपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने जिला सिरमौर के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह गेहूं, जौं व लहसुन की फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसल को उपरोक्त कारणों से नुकसान होने पर बीमा कम्पनियों से मुआवजा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.