Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें
    हिमाचल प्रदेश

    संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

    By Himachal VartaNovember 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, 2019 को सभी 3226 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिनका प्रारम्भ सभी पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ होगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधानों द्वारा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी। यह जानकारी आज यहां पंचायती राज सचिव आर.एन. बत्ता ने दी।
    उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की इन विशेष बैठकों में ग्राम सभा सदस्यों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत के समस्त निर्वाचित सदस्यों का भाग लेना अनिवार्य है। इसी प्रकार 28 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक उप ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें सभी सदस्यों को उनके मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
    वर्ष 2019 में संविधान को लागू हुए 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर, 2019 से 14 अपै्रल, 2020 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अन्तर्गत जनता को भारत के संविधान में निहित उनके मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा, जिसके आयोजन हेतू विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित किया गया है।
    ग्राम पंचायतों में बैठकों के दौरान सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर 26 नवम्बर, 2019 को स्वयं सहायता समूहों व युवक मण्डलों की बैठकें की जाएंगी तथा वार्तालाप, सम्मेलन, संगोष्ठी, रैली, पद यात्रा के साथ-साथ इस राष्ट्रीय अभियान के दौरान लोगों लघु फिल्मों तथा जिंग्लज के माध्यम से लोगों को मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.