Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जन मंच के दौरान 667 मांगे व शिकायतें प्राप्त हुई
    हिमाचल प्रदेश

    जन मंच के दौरान 667 मांगे व शिकायतें प्राप्त हुई

    By Himachal VartaNovember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश के सोलन, सिरमौर और कुल्लू जिला में आज जन मंच का आयोजन किया गया। जन मंच के दौरान अपनी शिकायतों व अन्य मुद्दों के निवारण के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
    जन मंच में कुल 667 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकतर मामलों का मौके पर निपटारा किया गया और शेष मामलों को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को भेज दिए गए। कार्यक्रम के दौरान एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य जाॅंच की गई।
    जिला सिरमौर
    विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने जिला सिरमौर की नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलां वाला भूड़ में जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच के दौरान 390 शिकायतें व मांगे प्राप्त हुई और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर 210 विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, 18 शपथ पत्र, 18 इंतकाल और 15 रजिस्ट्रियां भी की गई।
    जिला कुल्लू
    जिला कुल्लू के विधानसभा क्षेत्र आनी के गांव दलाश में जन मंच का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम के दौरान 105 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 90 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया और अन्य शिकायतों को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों को भेज दी गई।
    जन मंच में राजस्व विभाग द्वारा 174 विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅंच का लाभ उठाया और आयुर्वेद विभाग द्वारा 320 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅंच भी की गई।
    जिला सोलन
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 172 शिकायतें व मांगे प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
    जन मंच के दौरान 8 जन्म प्रमाण-पत्र, 31 हिमाचली प्रमाण-पत्र, 15 आय प्रमाण पत्र और 10 अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए, 98 आधार कार्ड बनवाए गए और 42 इंतकाल भी किए गए।
    जन मंच के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 199 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच की सुविधा का लाभ उठाया और आयुर्वेद विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 56 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅंच की गई। इस दौरान दूध और मल के 186 नमूने एकत्रित किए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.