Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने विद्यार्थियों से स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने विद्यार्थियों से स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया

    By Himachal VartaNovember 25, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन।   महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है कि लोग सक्रिय रूप से इसमें अपना सहयोग दें ताकि हिमाचल को देश का सबसे साफ-सुथरा और हरा-भरा राज्य बनाया जा सके।
    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सिरमौर जिला के ददाहू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के विद्यार्थियों के साथ बाततीचत करते हुए यह बात कही।
    उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्वच्छता की आदत अपनाने पर बल देते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को स्वच्छता की सेवा के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रपिता के स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने और देश को नई दिशा देने का आह्वान किया।
    राज्यपाल ने कहा कि स्कूली गतिविधियों के अलावा, जीवन में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा देना भी अनिवार्य है। अभिभावकों और शिक्षकों पर विद्यार्थियों के भविष्स निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें युवाओं के चरित्र निर्माण पर ध्यान देना चाहिए ताकि वे मजबूत राष्ट्र की नीवं रखने में अपना भरपूर योगदान दे सकें।
    राज्यपाल ने कहा कि जीवन की बुराइयों और दोषों के उन्मूलन के लिए अच्छे विचार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस स्तर पर विद्यार्थियों को उच्च सांस्कृतिक मूल्यों और परम्पराओं की शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। यह चिंता का विषय है कि आज का युवा जो देश का भविष्य है, नशे और धूम्रपान सम्बन्धी बुराइयों में लिप्त है। उनकी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में प्रयोग किया जाना चाहिए और यह केवल नैतिक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करके ही किया जा सकता है।
    राज्यपाल ने कहा कि आज लड़कियां विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेषकर लड़कियों से उच्च शिक्षा में नई ऊंचाइयां छूने का आह्वान किया।
    इससे पूर्व, राज्यपाल ने नाहन परिधि गृह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की और सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं। श्रमिकों के जीवन मानकों को सुधारने के लिए शिविर लगाने पर बल देते हुए उन्होंने श्रम एवं रोजगार और स्वास्थ्य विभाग को इस तरह के शिविर लगाने के निर्देश दिए। सिरमौर के उपायुक्त आर.के. पुर्थी और पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
    राज्यपाल रेणुका में स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर गए और शीश नवाया।
    बाद में राज्यपाल ने रेणुका में क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों और रेणुका विकास बोर्ड के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्राकृतिक कृषि और लोगों को विभिन्न प्रकार के नशों के खिलाफ जागरुक करने का आग्रह किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.