Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वास्थ्य मंत्री ने पपरोला महाविद्यालय को अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाने के कार्य में तेजी लाने का किया आग्रह
    हिमाचल प्रदेश

    स्वास्थ्य मंत्री ने पपरोला महाविद्यालय को अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाने के कार्य में तेजी लाने का किया आग्रह

    By Himachal VartaNovember 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला (नई दिल्ली)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयुष विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) येसो नायक से भेंट कर उनसे राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, पपरोला को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में स्तरोन्नत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमण्डल ने केन्द्र सरकार के समक्ष इस मामले को प्रस्तुत करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।
    उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के श्रेष्ठ संस्थानों में एक होगा जिसमें 250 बिस्तरों, 11 नए विभागों और एक सुपरस्पेशलटी की सुविधा होगी। इस संस्थान के माध्यम से हर वर्ष लगभग दो लाख रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संस्थान में अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्हांेने जानकारी दी कि इस संस्थान में 100 बीएएमएस, 56 विभागों में स्नातकोत्तर और 24 विभागों में पीएचडी की सीटें होंगी। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ आधुनिक और पारम्परिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी इसमें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
    केन्द्रीय मंत्री ने इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.