Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दिल्ली के प्रगति मैदान में हिमाचल दिवस आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    दिल्ली के प्रगति मैदान में हिमाचल दिवस आयोजित

    By Himachal VartaNovember 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    नई दिल्ली/शिमला। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2019 के अवसर पर आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में हिमाचल दीर्घा में हिमाचल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यह मेला 14 नवम्बर को शुरू हुआ था और मंगलवार को इसका समापन होगा।
    इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। हाल ही में सम्पन्न वैश्विक निवेशक सम्मेलन इस दिशा में की गई एक बड़ी पहल है जिसमें प्रदेश में निवेश करने के लिए निवेशकों को आकर्षित किया गया और लगभग 93 हजार करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक विकास दर तथा प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत दर से अधिक है। प्रदेश के विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर 12.5 प्रतिशत है तथा राज्य में बने उत्पाद 52 देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। अकेले औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एशिया महाद्धीप की 30 प्रतिशत औषधियां तैयार की जा रहीं हैं। लाईट इंजीनियरिंग और कपड़ा और सीमेंट क्षेत्र में भी राज्य अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से 50 हजार औद्योगिक इकाईयां कार्यशील हैं जिनसे 3 लाख 80 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है।
    मंत्री ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों से राज्य को मान्यता मिली है और राज्य को नीति आयोग द्वारा निर्धारित विकास के संकेतक के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
    मंत्री ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संस्थानों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅल का भी दौरा किया।
    इस अवसर पर हिमाचली कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक तिलक राज और अन्य अधिकारी और दिल्ली में रह रहे हिमाचल निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.