शिमला/नयी दिल्ली। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश की 1250 किलोमीटर लम्बाई की 112 ग्रामीण सड़कों और एक पुल को स्तरोन्नत व सुधार करने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के लिए 964.25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हंै।
इनमें 109 सड़कों को हरित और पर्यावरण अनुकूल तकनीक के अन्तर्गत तैयार किया जाएगा। 17 सड़कों को मध्यवर्ती लेन मानकों, छः सड़कों को सिंगल लेन मानकों के आधार पर स्तरोन्नत किया जाएगा जबकि 89 सड़कोें का सिंगल लेन मानकों के आधार पर सुधार होगा।
इन परियोजनाओं में बिलासपुर, कुल्लू और चम्बा जिला की छह-छह, सोलन, ऊना और हमीरपुर की नौ-नौ, कांगड़ा की 24, किन्नौर की तीन, लाहौल-स्पीति की दो, मण्डी की 20, शिमला की 11 और सिरमौर जिले की सात सड़कों को स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव है।
नई दिल्ली में ग्रामीण विकास सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रधान सचिव लोक निर्माण जे.सी शर्मा, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग आर.के. वर्मा, प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) पी.आर धीमान और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य अभियन्ता पी.सी बधन ने बैठक में राज्य सरकार की ओर से भाग लिया।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16