Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaNovember 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में नवनिर्वाचित शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष तथा कैलाश जिला सहकारिता फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहत्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि वे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। कार्यकर्ताओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी समन्वय तथा मिशन के रूप में भाजपा को धरातल पर मजबूत करने का प्रयास करें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक चुनाव संवैधानिक रूप से करवाए जाते रहे हैं तथा अब तक सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए हैं। दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस एक विभाजित पार्टी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इसी प्रकार अच्छा कार्य करने का आह्वान किया ताकि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा फिर सत्ता में आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल और सशक्त नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।
    उन्होंने कहा कि देश के लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कुशल व योग्य नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने अपनी विश्व गुरू की पुरानी पहचान प्राप्त की है। केंद्र में भाजपा सरकार होने का हिमाचल प्रदेश को भरपूर लाभ मिल रहा है और उन्होंने प्रदेश को केंद्र सरकार से मिलने वाले भरपूर सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    जय राम ठाकुर ने रवि मेहता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में शिमला ज़िला में भाजपा और अधिक मजबूत और सशक्त बन कर उभरेगी।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक जवाहर ठाकुर व राकेश जम्वाल, महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, संगठन सचिव पवन राणा, हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डाॅ. डेजी ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.