Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संविधान का पालन हम सबका नैतिक दायित्व -विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    संविधान का पालन हम सबका नैतिक दायित्व -विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaNovember 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    भारत माता की जय का नारा तभी सार्थक जब हम अपने कर्तव्यों को निभाएंगे
    निस्वार्थ सेवा में रोटरी क्लब हमेशा अग्रणी
    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि संविधान का पालन करना हम सबका दायित्व नैतिक दायित्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज बीबी जीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही । उन्होंने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने जहां हमारे अधिकारों को तय किया है, वहीं हमारे कर्तव्यों को भी चिन्हित किया है। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करे।
    उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भारत माता की जय का नारा तभी सार्थक सिद्ध हो सकता है जब हम अपने कर्तव्यों का पालन तन्मयता के साथ करेंगे। कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहने वाले नागरिक राष्ट्र की सबसे अमूल्य संपत्ति होते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा के प्रति हमेशा कटिबद्ध रहने की भी नसीहत दी।
    विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा के साथ खेलों के महत्व की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के अलावा खेलों को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की भी अपील की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग से जहां तन और मन स्वस्थ होते हैं वहीं स्वच्छता को अपनाकर हम ना केवल अपने आसपास के परिवेश को बल्कि अपने अंतर्मन को भी स्वच्छ बनाते हैं।
    विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यापकों से भी कहा कि वे अपने विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा दें ताकि समाज को संस्कारयुक्त शिक्षित और सक्षम नागरिक मिल सकें । इस मौके पर पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह राठौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधानसभा अध्यक्ष ने बाद में रोटरी क्लब द्वारा गोंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब निस्वार्थ सेवा में हमेशा अग्रणी रहता है । इस मौके पर उन्होंने विशेष तौर से आमंत्रित प्रवासी कामगार बच्चों के साथ सीधा संवाद कायम किया और संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
    उन्होंने कहा कि देश के संविधान, विभिन्न अधिनियमों और नियमों द्वारा बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने समाज और अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास व सुरक्षा के प्रति सदैव गंभीर और प्रयासरत रहें। आज के बच्चे कल का सुनहरा भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान 40 स्कूलों को सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें भी वितरित की। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा क्षेत्र के 100 स्कूलों को सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं जो सराहनीय कदम है।
    कार्यक्रम में विधायक सुखराम चौधरी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल सैनी, सचिव राकेश रेहाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेंद्र पाल सहोता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप ठाकुर, पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष नरेश तोमर, नाहन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मलकियत सिंह, माजरा पंचायत प्रधान विजय गोयल विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.