शिमला। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश में दिव्यांगजनों को ज़ारी किए जाने वाले विशेष विकलांगता पहचान-पत्र (यूडीआईडी) के संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दिसम्बर, 2019 के प्रत्येक शनिवार से जनवरी, 2020 तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष विकलांगता पहचान-पत्र के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने अधिकारियों को यूडीआईडी काॅर्ड के डिजिटाइजेशन में गति लाने को कहा तथा ज़िला कल्याण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए जागरूकता मेलों का आयोजन कर आवेदकों को जागरूक करने को कहा, जिससे आवेदन में कोई त्रुटि न रह पाये और न ही कोई आवेदन विभाग के पास लंबित रहे। उन्होंने कहा कि जनवरी में इस परियोजना की प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
मुख्य सचिव ने यह जानकारी दी कि यूडीआईडी परियोजना प्रधानमंत्री कार्यालय की फ्लेगशिप परियोजनाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत विशेष लोगों का राष्ट्रीय डाॅटाबेस बनाना है। प्रदेश में 8 मई, 2018 को शुरू हुए इस परियोजना के तहत अब तक 10,173 यूडीआईडी काॅर्ड ज़ारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय इस परियोजना की प्रतिदिन आॅनलाईन यूडीआईडी पोर्टल पर निगरानी कर रहा है।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16