शिमला। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया जाएगा।
डाॅ. बाल्दी ने कहा कि इस समारोह के मुख्यातिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। इस अवसर पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हस्ताक्षरित किए गए समझौता ज्ञापनों पर आधारित समारोह भी आयोजित होगा और एक रैली भी निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है और यह देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए समुचित तैयारियां व प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कानून व्यवस्था बनाई रखी जाए।
Breakng
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
Tuesday, June 16