Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी-विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी-विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaNovember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यदि संस्कार ना हों तो शिक्षा अधूरी हो जाती है। संस्कारों से दूर शिक्षित व्यक्ति अपने आर्थिक उत्थान के लिए तो ऊंचाइयां छू सकता है, लेकिन वह व्यक्ति समाज और राष्ट्रहित के लिए कुछ नहीं कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज गोकुल विद्या निकेतन के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही।
    उन्होंने कहा कि पुरातन समय में आश्रम और गुरुकुल में जो शिक्षा दी जाती थी उसमें संस्कारों के गुण भी विद्यार्थी में भरे जाते थे। आज परिवार की परिभाषा भी पूरी तरह से बदल गई है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी अत्यंत आवश्यकता है कि अभिभावक भी अपने बच्चों में अच्छे संस्कार भरें ताकि वे शिक्षित होकर आने वाले कल में सफल, संस्कारवान और शिक्षित नागरिक बन सकें। उन्होंने शिक्षकों का भी आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ -साथ संस्कार, नैतिकता व राष्ट्र प्रेम जैसे गुण भी दें।
    उन्होंने कहा कि गोकुल विद्या निकेतन में बड़े ही कम अरसे के दौरान संस्कार युक्त शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय से शिक्षित होने वाले विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक भी साबित होंगे । गोकुल विद्या निकेतन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
    इस मौके पर गोकुल विद्या निकेतन ट्रस्ट के अध्यक्ष सोमदत्त के अलावा रामकृष्ण, रामचंद्र, जोगिंदर ठाकुर, राजेश, प्रोमिला, प्रेम ठाकुर, अशोक विक्रम, स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.