Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सही दिशा में अग्रसर हो रहा है मादक द्रव्याें व शराब सेवन के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रमः-उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    सही दिशा में अग्रसर हो रहा है मादक द्रव्याें व शराब सेवन के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रमः-उपायुक्त

    By Himachal VartaNovember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। प्रदेश सरकार कि जन-हितैषी कार्यक्रम मादक द्रव्यों व शराब सेवन के खिलाफ चल रहे जन जागरूकता अभियान सही दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है यह जबाब उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिला सिरमौर में नशा निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे प्रयासाें के पूछे गए सवाल पर दिया।
    उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में 15 नवम्बर, 2019 से 15 दिसम्बर, 2019 तक चलने वाले नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के सभी विभाग आपसी समन्वय से समाज में फैल रही नशे के दुष्परिणामों एवं परिवार व समाज में होने वाली क्षति के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
    इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा जिला मंे अभी तक लगभग 1656 शराब की बोतलें ओर 30 लीटर से अधिक अवैध शराब पकडी है इसके अतिरिक्त विभाग ने पूरे जिला में जगह-जगह नाकाबंदी कर लगभग 177 से ज्यादा शराब सेवन करने वाले चालकों के विरूद्ध केस भी दर्ज किये है और नशा निवारण एक्ट के अंतर्गत एक व्यक्ति को 837 ग्राम चरस और आबकारी व कराधार विभाग के साथ मिलकर तीन अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा सेल्फी विद सिग्नेचर कार्यक्रम चलाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम से जुड़़ने और नशा तस्करों के विरूद्ध जानकारी देने के लिए प्रेरित किया है। और ड्रग इन्सपेक्टर के सहयोग से जिला के विभिन्न दवा विक्रेताओ की दुकानों में छापामारी की जा रही है।
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला में लगभग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, सभी नागरिक अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों का स्वास्थ्य जांच व शराब से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक व विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा परामर्श देकर नशे से दूर होने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य खण्ड स्तर पर व 120 से अधिक स्कूलों व जिला के सभी कॉलेजों में जिला लोक सम्पर्क विभाग सिरमौर के सौजन्य से नुुक्कड नाटक व गीत संगीत के माध्यम से नशे के विरूद्ध जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य खण्ड स्तर पर लोगो की स्वास्थ्य जांच व नशे के विरूद्ध जागरूक करने के लिए विशेष ओपीडी चलाई जा रही है।
    शिक्षा विभाग द्वारा जिला में लगभग 1039 प्राईमरी स्कूलों, 189 माध्यमिक स्कूलों, 153 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, 206 प्राईवेट स्कूलों व जिला के सभी कॉलेजों में नशे से परिवार व समाज बचाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, पेन्टीग, सलोगन राईटिग, नूक्कड नाटक, नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली व प्रभात फेरी तथा शिक्षा विभाग के विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को नशा मुक्त समाज के लिये जागरूक किया जा रहा है।
    डा0 परूथी ने बताया कि जिला में सभी को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप डाउनलोड कर नशा तस्करों के विरूद्ध जानकारी देनी चाहिए। इस ऐप के माध्यम से शिकायतकर्ता की पहचान संभव नही है और लोगो को इस ऐप का इस्तेमाल कर नशा को रोकने में सहयोग करें।
    उपायुक्त सिरमौर ने सभी वरिष्ठ नागरिकों, अभिवाहकों, पंचायती राज संस्थानों, युवक मण्डल, महिला मण्डल व सभी स्ंवयसेवी सस्ंथओं से आग्रह किया है कि वह नशें जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रशासन का सहयोग करे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.