Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बनेठी- चाकली पेयजल योजना एक करोड़ 48 लाख की राशि से होगी निर्मित- विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    बनेठी- चाकली पेयजल योजना एक करोड़ 48 लाख की राशि से होगी निर्मित- विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaNovember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनेठी और चाकली पंचायतों के लिए निर्माणाधीन पेयजल योजना पर एक करोड़ 48 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने आज वन विश्राम गृह बनेठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पेयजल योजना 31 मार्च 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
    विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में नए संपर्क सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के उन्नयन कार्यों को लेकर एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निहोग-बोरलीघाट, चुंजर जोहड़ी-छामला, सिहारड़-चाकली, सरोगा-टिक्कर, धगेड़ा-कून, शनाड़ी, गोंत संपर्क सड़कों के उन्नयन कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सड़कों के उन्नयन कार्य को जल्द शुरू किया जाए ताकि लोगों को और बेहतर सड़क सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि डगजार के लिए नई सड़क का निर्माण किया जाएगा । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को हिदायत देते हुए कहा की कतियाड़ सड़क को भी जून 2020 तक पूरा किया जाए ।
    उन्होंने कहा कि पंजाहल-चई -मेहड़ोग सड़क को चौड़ा और पक्का करने के कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विश्राम गृह में ही लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों की मौजूदगी में उनका समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के हल को लेकर हमेशा प्राथमिकता बरतें ताकि लोगों को अपने रूटीन के कार्य करवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर बार-बार ना लगाने पड़े। समस्या के समाधान में यदि औपचारिकताओं की आवश्यकता हो तो अधिकारी व्यक्ति को एक ही समय में सरलता के साथ औपचारिकताएं समझाएं। कई बार ऐसा देखने में आया है कि औपचारिकताएं पूरा करने में ही लंबा समय लग जाता है। अनावश्यक विलंब से व्यक्ति को योजना का लाभ भी समय पर नहीं मिलता।
    इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय अग्रवाल, अधिशासी अभियंता आईपीएच मनदीप गुप्ता, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड राकेश कपूर, खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा, तहसीलदार नारायण चौहान, सहायक अभियंता लोक निर्माण दलबीर सिंह राणा समेत अन्य अधिकारी और बनेठी पंचायत प्रधान कमलेश भार्गव, पूर्व प्रधान धगेड़ा पंचायत वीरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.