Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने सराज क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने सराज क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की

    By Himachal VartaNovember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    मण्डी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अनावश्यक विलम्ब के कारण इन परियोजनाओं की लागत न बढ़े। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर लोगों को इनका शीघ्र लाभ मिलेगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का संतुलित एवं समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। गाड़ागुशैणी-छत्तरी सड़क को मुख्य जिला सड़क घोषित किया जाना चाहिए और हनोगी-खोलानाल सड़क पर बनने वाले डबल लेन पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज क्षेत्र में ईको पर्यटन, सहासिक और धार्मिक पर्यटन के लिए व्यापक सम्भावनाएं हैं। खरसी और जंजैहली के बीच चिन्हित स्थानों पर मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि जंजैहली में सांस्कृतिक केन्द्र और थुनाग में समुदायिक केन्द्र के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने टैªकर्स हट और शिकारी देवी, भाटकीधार, सपैणीधार, शटाधार के विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्वतारोहण संस्थान मनाली का परिसर खोलने के कार्य में भी शीघ्रता से कार्यवाही करने के लिए कहा।
    उन्होंने कहा कि बालीचैकी और गाड़ागुशैणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए प्रर्याप्त धन राशि जारी की जाएगी। उन्होंने छत्तरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन को भी तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों में चिकित्सकों व शिक्षकों के खाली पद शीघ्र भरे जाएंगे।
    जय राम ठाकुर ने शिक्षा, बागवानी, कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्बित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए ताकि जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
    मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुण्डू ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.