Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने हमीरपुर जिला में विकास कार्याें का जायजा लिया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने हमीरपुर जिला में विकास कार्याें का जायजा लिया

    By Himachal VartaNovember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हमीरपुर के परिधि गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने राज्यपाल को जिला में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।
    इस अवसर पर अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल को उनके विभागों की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
    राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों के साथ उनकी चर्चा का उद्देश्य जिले में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लक्ष्यों और अन्यों मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल करना है। उन्होंने शिक्षा विभाग से फिट इंडिया कार्यक्रम और स्वच्छ भारत अभियान से सम्बन्धित जानकारी ली। उन्होंने जिला की सभी उप-मण्डलों में खेल मैदान सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है और यह संतोष का विषय है कि प्रदेश में जिले की साक्षरता दर सर्वाधिक है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के पंजीकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए।
    उन्होंने अधिकारियों को नई कृषि नीति, नई शिक्षा और जल नीति पर कार्य करने तथा ग्रामीण लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।
    राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सराहा और कहा कि जिले में संस्थागत वितरण दर इस वित्तीय वर्ष में 3398 में से 3390 है, जो अन्य जिलों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित जागरूकता अभियान पर ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन के प्रयासों की सराहना की जिसके अंतर्गत इस वर्ष 17906 किसानों को शामिल किया गया है।
    उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में 105 प्रशिक्षण केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिनमें 36 सरकारी क्षेत्र में हंै और 24 हजार से अधिक लाभार्थी को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जिन व्यवसायिक क्षेत्रों में मांग अधिक है, उनमें प्रशिक्षण पर और बल दिया जाए। उन्होंने जिले के सभी गांवों में सड़क सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इनका रख-रखाव निरंतर किया जाना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.