Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेणुका क्षेत्र की पंचायत खूड द्राविल में चलाया गया नशा निवारण आंदोलन अभियान
    हिमाचल प्रदेश

    रेणुका क्षेत्र की पंचायत खूड द्राविल में चलाया गया नशा निवारण आंदोलन अभियान

    By Himachal VartaNovember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    रेणुका जी। ग्राम पंचायत खूड द्राविल में नशा निवारण आंदोलन शुरु किया गया जिसमें तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर, पंचायत सचिव लेखराज ठाकुर, पंचायत के सभी सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बीच तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा एक मिठा जहर है जिससे मनुष्य के शरीर की शक्ति धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है और मनुष्य किसी भी कार्य योग्य नहीं रहता। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से घरों में झगड़े पैदा होते हैं और बहुत से घर बर्बाद हो गए हैं।   उन्होंने कहा कि नशे की आदत कई प्रकार के अपराध को भी जन्म देती है जिसमें चोरी झगड़े मारपीट डकैती आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत ऐसी होती है जो मनुष्य को जेलों में सलाखों के पीछे पहुंचा देती है। उन्होंने उपस्थित लोगों और विशेषकर युवा से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहे ताकि सुखमय जीवन जीया जा सके। उन्होंने खासकर महिलाओं को बताया कि यदि कोई परिवार का व्यक्ति शराब पीकर या कोई भी नशा करके घर आता है तो उसमें उसके साथ कोई बहस या झगड़ा ना करें क्योंकि उस समय वह नशे में होता है। उस समय केवल उसे एक बीमार व्यक्ति की तरह देखें और जब वह ठीक स्तिथि में हो तो उसे समझाने की कोशिश करें। क्योंकि नशे की हालत में यदि उसको समझाने की कोशिश करें या उसके साथ बहस करेंगे तो ऐसी स्थिति में वह झगड़ा भी कर सकता है और खुद को ही मार सकता है या दूसरे को भी मार सकता है। उन्होंने कहा कि क्या शादियां व पार्टियां बिना शराब व अन्य नशों के बगैर नहीं हो सकती, इस आदत को भी बदलना होगा ताकि नई पीढ़ी इस लत से बच सके। इस बीच दूसरे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि हम समय पर वरिष्ठ नागरिक दिवस नहीं मना पाए क्योंकि उस दौरान जिला सिरमौर में उप चुनाव को लेकर आचार सहिंता लगी हुई थी जिस कारण यह कार्यक्रम हमें आज करना पड़ रहा है। इस बीच बलवीर सिंह ठाकुर ने स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अनिल ठाकुर को शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया और पंचायत के सचिव लेखराज ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं को भी शाल व टोपी से सम्मानित किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.