Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन विधानसभा क्षेत्र की दो नए संपर्क मार्ग बस योग्य घोषित
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन विधानसभा क्षेत्र की दो नए संपर्क मार्ग बस योग्य घोषित

    By Himachal VartaNovember 29, 2019
    Facebook WhatsApp

    क्षेत्र के लोगों ने डा. राजीव बिंदल का जताया आभार
    नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सैनवाला-सलानी-त्रिलोकपुर और 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित कैमडा से बलसार पंप हाउस संपर्क मार्ग को आज बस योग्य घोषित कर दिया गया है। एसडीएम नाहन विवेक शर्मा की अध्यक्षता में गठित लोक निर्माण विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी कमेटी ने मौके पर उपस्थित होगर इन दो संपर्क मार्गों में बस चलाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान की। संपर्क सड़कों के बस योग्य घोषित होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है।
    एसडीएम विवेक शर्मा ने बताया कि नाहन क्षेत्र की संपर्क मार्गों को आज बस सेवा योग्य होने पर तकनीकी समिति द्वारा पास किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा आज इन दो संपर्क मार्गों पर बस का ट्रायल कार्य पूरी तरह सफल रहा है। तकनीकी टीम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता बी.एस. राणा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक राशिद शेख व अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
    सैनवाला-सलानी-त्रिलोकपुर और कैमड़ा-बलसार पंप हाउस संपर्क मार्गों को बस के लिए पास करने पर क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर, सलानी कटोला पंचायत की प्रधान उर्मिला, जीवन सिंह, रमेश, कौलांवाला भूड़ की प्रधान सुनीता, महेन्द्र पाल, गोवर्धन पुंडीर गोलू, ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व नाहन क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है जिससे गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दो संपर्क मार्गों क्षेत्र के हजारों ग्रामीण लोगों को सड़क सुविधा प्राप्त होगी।
    इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा भाजपा में शामिल
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.