क्षेत्र के
लोगों ने डा. राजीव बिंदल का जताया आभार
नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सैनवाला-सलानी-त्रिलोकपुर और 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित कैमडा से बलसार पंप हाउस संपर्क मार्ग को आज बस योग्य घोषित कर दिया गया है। एसडीएम नाहन विवेक शर्मा की अध्यक्षता में गठित लोक निर्माण विभाग और हिमाचल पथ परिवहन निगम की तकनीकी कमेटी ने मौके पर उपस्थित होगर इन दो संपर्क मार्गों में बस चलाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान की। संपर्क सड़कों के बस योग्य घोषित होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है।
एसडीएम विवेक शर्मा ने बताया कि नाहन क्षेत्र की संपर्क मार्गों को आज बस सेवा योग्य होने पर तकनीकी समिति द्वारा पास किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा आज इन दो संपर्क मार्गों पर बस का ट्रायल कार्य पूरी तरह सफल रहा है। तकनीकी टीम में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता बी.एस. राणा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक राशिद
शेख व अन्य अधिकारी भी शामिल थे।
सैनवाला-सलानी-त्रिलोकपुर और कैमड़ा-बलसार पंप हाउस संपर्क मार्गों को बस के लिए पास करने पर क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर, सलानी कटोला पंचायत की प्रधान उर्मिला, जीवन सिंह, रमेश, कौलांवाला भूड़ की प्रधान सुनीता, महेन्द्र पाल, गोवर्धन पुंडीर गोलू, ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व नाहन क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है जिससे गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दो संपर्क मार्गों क्षेत्र के हजारों ग्रामीण लोगों को सड़क सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Breakng
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
- रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
- चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
Monday, September 28